संवाददाता आशीष कुमार इटावा : फलों के राजा कहे जाने वाले आम के पेड़ों पर इस बौर बहुत अच्छा आया है। इस कारण आम उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशियां छाई हैं। वहीं फसल सुरक्षा व अधिक पैदावार के लिए कृषि विशेषज्ञों ने आम उत्पादक किसानों को सलाह दी है। बौर की अधिकता होने से पेड़ की टहनियां झुक रही हैं। पेड़ों पर आए आम के बौर को देखते हुए इस बार आम की पैदावार बहुत होने की उम्मीद है। आम के देसी व अन्य प्रजातियों के पेड़ों में अच्छा खासा बौर को देखकर किसान इस बार अंदाजा लगा रहे हैं। क्षेत्र के अजनौरा, पाठकपुरा, नगला कंचनियां, जुगौरा, धनुआं आदि ग्रामो में स्थित आम के पेड़ बौर से पूरी तरह ढंक गए हैं। पेड़ों में नजर आ रहे छोटे छोटे फल अच्छी पैदावार का संकेत दे रहे हैं। लेकिन जरूरी है कि इन फल और बौर को झडने से रोका जाए। अप्रैल शुरू में लोगों को बाजार में देशी कच्चे आम मिलना शुरू हो जाएंगे। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण इस बार आम के पेड़ों में बौर समय से एक माह पहले आना शुरू हो गया चूंकि वर्तमान में मौसम अनुकूल है। ऐसे में आम की अच्छी पैदावार की संभावना बन रही है। ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें