ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में कुल मिलाकर 2666 परीक्षार्थी बैठेंगे जिनके लिए 3 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा 18 दिसंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा के नेतृत्व में विद्या ज्ञान परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा विद्याज्ञान स्कूल में निशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए आयोजित कराई जाती है। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए 3 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज इटावा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा तथा एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में कुल 2666 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें से 1338 छात्र तथा 1328 छात्राएं शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें