Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दीपावली

Etawah News: मानदेय बिना कैसे मनेगी बिजली कर्मचारियों की दिवाली?

ब्यूरो संवाददाता इटावा: एक ओर जहां लोग दीपावली की खुशियों से सराबोर हैं और त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर बिजली विभाग के संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी परेशान हैं। उनके सितंबर के महीने का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है। उनके सामने समस्या है कि वे दीपावली कैसे मनाएं?  कई बार मांग किए जाने के बावजूद मानदेय का भुगतान न किए जाने पर आक्रोशित बिजली विभाग के कर्मचारी शनिवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर एकत्रित हुए और वेतन दिलाए जाने तथा अन्य मांगों से संबंधित अपना मांग पत्र अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल को सौंपा।  इन कर्मचारियों का कहना है कि जिले के तीनों खंडों में संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सितंबर के महीने का मानदेय अभी तक नहीं आया है। अब दीपावली में सिर्फ एक दिन बचा है ऐसे में बिना पैसे के वे दीपावली कैसे मनाएं? काफी दिनों से अधिकारियों से मानदेय के भुगतान के लिए कह रहे हैं लेकिन उनके मानदेय का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए अविलंब मानदेय का भुगतान किया जाए ताकि वे भी दीपावली मना सके।