Etawah News: शिवपाल यादव ने किया A2Z होमटेक का उदघाटन, आदिपुरुष हो प्रतिबंधित, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार
ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महेरा चुंगी चौराहे पर स्थित एजाज अहमद खान के ए-टू-जेड होमटेक के उदघाटन करने के बाद पत्रकारों के बीच में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचारी करार दे दिया दिया और उन्होंने कहा कि हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल सिंह बोले कि आदिपुरुष फिल्म पर सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर, बुनकर सभी तबाह हुए जा रहे हैं। गरीबों के चूल्हे बुझ गए हैं, और उनके बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं, देश में बहन ,बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। जिन बेटियों ने स्वर्ण पदक पाकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। उन्हें न्याय पाने के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं । शिवपाल ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप धारण कर लिया है। भाजपा पाखंड का सहारा लेकर आम जनता का मूल समस्याओं से ध्यान ...