ब्यूरो संवाददाता इटावा : खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इटावा पुलिस ने भाजपा नेता शिवकिशोर यादव को खनन माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को रोकने और एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह को धमकाने तथा अवैध खनन कर निकाले गए ट्रक छीनने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये भाजपा नेता शिवकिशोर यादव चकरनगर ब्लॉक प्रमुख के पति है। चकनगर थाने में धारा 332, 353, 379, 411 सेवन सीएलए एक्ट के अलावा 21(1) खनिज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पिछले साल में पंचायत चुनाव में शिवकिशोर यादव की पत्नी सुनीता यादव चकननगर ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थी। हाल के एमएलसी चुनाव में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। चकननगर ब्लॉक प्रमुख के पति शिव किशोर यादव की गिरफ्तारी पर बोलते हुए भाजपा के जिला महांमत्री प्रशान्त राव चौबे ने बताया कि चकननगर ब्लॉक प्रमुख के पति शिव कुमार यादव भाजपा के नेता नही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कभी नही ली है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें