ब्यूरो संवाददाता इटावा: भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम रतहरी में ग्रामीणों ने खेत में एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 वर्षीय भजन लाल के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक भजनलाल रात को खेतों पर पानी लगाने गया था। सुबह खेत के समीप बबूल के पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका मिला है। इस घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भरथना कोतवाली प्रभारी विद्या सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट युवक के पास से बरामद नहीं हुआ है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें