Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस के हत्थे चढ़ा

Etawah News: विदेशी महिला यात्री का बैग चुराने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा, 400 यूरो विदेशी मुद्रा, मोबाइल फोन बरामद

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जीआरपी पुलिस ने पांच माह पूर्व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही स्पेनिश महिला पर्यटक का सामान व विदेशी मुद्रा चोरी करने वाले अंतर जनपदीय शातिर को फफूंद रेलवे स्टेशन से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विदेशी पर्यटक से चुराए गए 400 यूरो विदेशी मुद्रा व एक एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। उस पर लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट में आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। जिसमें वह कई बार भी जेल जा चुका है। जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरवार ने बताया कि रेलवे एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार को अभियान चलाया जा रहा था। सूचना मिली थी कि डकैती, लूट व चोरी व अन्य मामलों में फरार चल रहा शातिर बदमाश मोहसिन उर्फ पउआ फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र सिंह व फफूंद रेलवे चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जय किशोर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घेराबंदी कर फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से दबोच लिया।