Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाधान दिवस

Etawah News: समाधान दिवस पर आयी 16 शिकायते, सिर्फ 2 का ही हो सका निस्तारण

संवाददाता : दिलीप कुमार  इटावा/चकरनगर: चकरनगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर 16 शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया बाकी के प्रार्थना पत्रों पर पीठासीन अधिकारी ने कड़ी हिदायती आदेश देते हुए कहा कि वांकी बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से होना चाहिए। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतों के साथ समस्याएं रखीं जिसमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें खंड विकास से संबंधित आईं पीठासीन अधिकारी ने सभी विभागों के जिम्मेदाराना को समय से पूर्व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया लेकिन यहां पर विचारणीय तथ्य यह है कि विकासखंड के जिम्मेदारान पहले से ही जानते थे इसीलिए वह तहसील दिवस में नदारद दिखाई दिए, लेकिन वहीं पर पैरा लीगल वालंटियर अश्वनी त्रिपाठी शिकायत कर्ताओं की मदद करते देखे गए। कुछ जानकारों का मानना है कि य...

Etawah News: समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 46 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित एक सप्ताह के अंदर अंदर निस्तारित किया जाना संबंधित विभाग को सुनिश्चित करने के कड़े तेवरों के साथ निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों की खुद की जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण प्रकरणों की गंभीरता से जांच करें। साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन भी करें तथा लाभार्थियों से सीधे सीधे फीडबैक लें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा ...

Etawah News: समाधान दिवस में 25 शिकायतों में से सिर्फ 3 का ही हुआ निस्तारण।

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती प्रतिवेदन आए जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्रों में ज्यादातर अवैध कब्जों से संबंधित थे।इसके साथ को कस्बे के होम गंज बाजार में भारी अतिक्रमण व दुकानों के बाहर लगाए जाने वाले सामान को हटवाए जाने या नीलम कराए जाने की मांग की गई है। नगला तौर के सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने उनके मकान पर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की , नगला सलहदी की जमीन पर अवैध निर्माण भी रोके जाने की मांग की। महलई टोला निवासी रेशमा बानो ने विपक्षी द्वारा शादी ना कर  भरोसा तोड़ने पर मुकदमा कायम किए जाने की मांग की है। जैनपुर नागर के रमेश चंद्र पुत्र रतीराम ने चकरोड को खेत में मिला दिए जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है । रमानिकपुर वीवामऊ के रमेश चंद्र पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ने शिकायत की कि उनके खेत को विपक्षी ने जोत लिया है। निलोई के राम दुलारे ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।  नगला तौर ...