Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रेडवुड ग्लोबल स्कूल

Etawah News: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में इटावा सीबीएसई सहोदय मीटिंग हुई संपन्न

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में इटावा सीबीएसई सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स की मीटिंग संपन्न हुई। इसमें इटावा के सभी सीबीएसई विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।  सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मीटिंग का शुभारंभ किया। पूरे वर्ष सहोदय काम्प्लेक्स की गतिविधियों का संचालन जिसमें खेलकूद, ड्रामा, स्पीच, डिबेट, आर्ट एंड क्राफ्ट और अन्य कम्पटीशन की ज़िम्मेदारी विभिन्न विद्यालयों को दी गई। पूरे वर्ष के ऐकडेमिक कैलेंडर का निर्धारण भी मीटिंग में किया गया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सभी स्कूल्स के अध्यापकों की ट्रेनिंग कि व्यवस्था की जाएगी।  मीटिंग के अंत में इस सत्र के लिए फादर जॉबी जोसेफ को अध्यक्ष, अनूप मिश्रा को सचिव, अभिषेक सक्सेना को कोषाध्यक्ष और सौरभ दूबे को मीडिया सलाहकार चुना गया जिस पर सभी सम्मानित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में रेडवुड स्कूल के प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Etawah News: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में आज वार्षिक परिणाम एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पधारे एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने छात्रों को प्रमाण पत्र, ट्राफी, मेडल प्रदान किए।  छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने विद्यार्थियों एवम अभिभावकों को संबोधित करते हुए विशेष तौर पर बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिये कहा। एसपी सिटी ने बच्चों को भविष्य की तैयारी वर्तमान से ही करने के लिये प्रेरित किया साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने नैतिक कर्तव्य व गुरुजनों माता-पिता का सम्मान करने के लिये कहा।  पूर्व सभासद आशीष पटेल, ट्रस्टी बद्री प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा एवम निर्देशिका श्रीमती स्वाती वर्मा के साथ प्रबंधक अज्ञात वर्मा तथा प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने अपने संबोधन में सभी का रेडबुड ग्लोबल स्कूल की ओर से सभी का आभार प्रकट किया।