Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय महासचिव

Etawah News: शिवपाल यादव के दरबार में लगी टिकट के दावेदारों की भीड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने चौगुर्जी स्थित आवास पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले। इसमें अधिकतर जिले भर के अध्यक्ष पद, पंचायत पद के दावेदार दिखाई दिए। इस मौके पर सपा नेता शिवपाल सिंह ने मीडिया बात करते हुए कहा निकाय चुनाव के लिये सपा पूरी तरह तैयार है। एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और निकाय की सभी सीटों पर एक बार फिर सपा चुनाव जीतेगी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए ..... के नारे को हवा दी है। इस पर कहा कि इस तरह के नारे हमेशा बसपा के लोग देते रहे हैं और बसपा के ज्यादातर नेता अब भाजपा में है। इन लोगों ने एक नारा और दिया था तिलक तराजू और तलवार इनको मारो .... चार और इसके बाद भी भाजपा से मिलकर 3 बार सरकार बनाई। ये लोग ऐसे नारे लगाते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाते हैं, क्या भाजपा सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। शिवपाल सिंह ने कहा कि आगरा में चल रही कथा में कथावाचक रामभद्राचार्य ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपमानजनक नारे लगवाने पर कहा कि भाजपा सरकार नेता जी को पद्मभूषण सम्मान दे रही ...

Etawah News: शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर बोला हमला, सरकार का 6 साल रिपोर्ट कार्ड सिर्फ झूठा दिखावा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कहा सरकार झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष को फंसा रही है। समाजवादी पार्टी जल्द सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। शिवपाल यादव शहर में निजी होटल के उदघाटन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। शनिवार शाम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शहर में एक होटल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने होटल का फीता काटकर उसका शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। विपक्ष पर झूठे मुकदमें लगाकर दबाने का काम कर रही है। तानाशाही ज्यादा समय नहीं चलती है। बीजेपी सांसद द्वारा दिए गए शिवपाल सिंह यादव को जेल भेजने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लगता है उनको इटावा छोड़कर कहीं और से चुनाव लड़ना है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के 6 साल पूरे होने की रिपोर्ट कार्ड पर हमला करते हुए कहा कि 6 साल में कहीं भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास का कार्य नहीं किया है। सरकार सिर्...