Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सांसद रामशंकर कठेरिया

Etawah News : सांसद रामशंकर कठेरिया की पहल पर भरथना स्टेशन को मिली दो ट्रेनों के ठराव की मंजूरी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ रामशंकर कठेरिया की पहल पर भरथना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव के लिए भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी। सांसद की मांग पर अब दिल्ली हावड़ा मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस का 7 अगस्त से ठहराव किया जायेगा। सांसद गोमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे। बता दें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व इटावा से बीजेपी सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के प्रयास के चलते भारतीय रेलवे ने अब फरक्का व गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के भर्थना स्टेशन पर ठहराव के लिए मंजूरी दे दी है। भर्थना व आसपास के क्षेत्र की ग्रामीण जनता की मांग पर डॉ रामशंकर कठेरिया काफी वक़्त से प्रयासरत थे कि भर्थना स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस का स्टॉपेज कर दिया जाए। इसी मांग को लेकर इटावा सांसद ने रेल मंत्री और अधिकारियों से पत्राचार कर गोमती व फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। आज रेलवे प्रबंधन ने इन दोनों ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव पर स्वीकृति दे दी है। 7 अगस्त को डॉ रामश...

Etawah News : जन अभियान-2023 : सांसद, DM SSP ने रोपे पोधे, लोगों को जागरूक कर पौधे किये वितरित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : वृक्षारोपण जन आन्दोंलन 2023 के वृहद कार्यक्रम में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई 2023 तथा अवशेष 5 करोड पौधे 15 अगस्त को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में जनपद में भी लॉयन सफारी के सामने नगर वन में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया। जिसमें भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पेड़ लगाया, कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय तथा तमाम अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ों का भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें पेड़ों को लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और पेड़ों को वितरित किया गया। वृक्षारोपण के वृहद अभियान को इलेक्शन पैर्टन पर पूर्ण कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र की जोन सेक्टर, ग्रांमवार विभाजित किया गया है। जोन स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सेक्टर स्तर पर सम्बन्...

Etawah News : सांसद ने जन-चौपाल में अधिकारीयों पर दिखाई सख्ती, बसरेहर प्रभारी को लगाई फटकार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बसरेहर ब्लॉक में बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। सुनवाई कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक पीड़ित और भाजपा के कार्यकर्ता अपनी समस्या को लेकर सांसद के समक्ष पहुंचे थे और अपनी समस्याएं बताई। सांसद ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।  बहादुरपुर के रहने वाले दंपती रोते हुए सांसद के समक्ष अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने बसरेहर पुलिस के द्वारा उसकी बेटी के लापता होने के 8 दिन बाद भी मुकदमा अब तक दर्ज नहीं करने की जानकारी दी। इस मामले में सांसद ने बसरेहर प्रभारी बेचन सिंह की कार्य शैली पर नाराजगी जताई और तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि बसरेहर ब्लॉक के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई का कार्यक्रम था। जिसमें बड़ी तादाद में जनता और हमारे कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस मौके पर सभी प्रमुख विभाग के अधिकारी मौजूद रहे हैं। सबसे अधिक समस्याएं विद्युत व्यवस्था को लेकर थी। जिस पर अधिकारियों से समस्या का निदान करने के लिए दिशा...

Etawah News: जिले में विकास के साथ बसरेहर टाउन एरिया, इकदिल बनेगा ब्लॉक: सांसद

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। बसरेहर को टाउन एरिया और इकदिल को ब्लॉक का दर्जा दिलाया जाएगा। यहां चितभवन में नहर पर बनने वाले पुल के शिलान्यास पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार कामकाज कराया जाएगा। बसरेहर को टाउनएरिया बनाए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इकदिल को ब्लॉक बनाने का कार्य भी जल्द किया जाएगा। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बसरेहर को नगरीय सुविधाएं मिलेंगी और इकदिल के बाशिंदों को ब्लॉक की लिए दूर-दूर तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 करोड़ से बिजली व्यवस्था सुधारी जानी है। इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है।  सांसद ने बताया कि चितभवन नहर पर पुल बन जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा नेता विमल भदौरिया, अंशुल दुबे, सीपू चौधरी, कृपा नारायण तिवारी, अमित तिवारी मानू मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उ...

Etawah News: बिजली चोरी करना नही होगा आसान, बदली जाएगी हर घर की केबल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में अब बिजली चोरी पर लगाम लगाने हेतु जिले स्तर पर डीएम व सांसद द्वारा बिजली विभाग के सहयोग से रिवैंप योजना के तहत खंभे से मीटर तक आर्मर्ड केबिल डाली जाएंगी। इसे काटना आसान नहीं होगा। काटने पर आसानी से पता चल सकेगा। जिलाधिकारी अवनीश राय की उपस्थिति में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने जानकारी दी। प्रो कठेरिया ने बताया की जिले की बिजली व्यवस्था सुद्रण करने और लाइन ट्रिप होने और ओवर लोड के कारण बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति को रोकने और बिजली चोरी रोकने के लिये केंद्र सरकार ने इटावा के लिये 153 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है। इस योजना में बिजली की हाई टेंसन लाइन से लेकर घरेलू लाइनों के तारों को बदला जाएगा, साथ ही ओवर लोड वाले फीडरों को अलग कर लोड कम किया जाएगा साथ ही साथ किसानों को सिंचाई के लिये निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिये ट्यूबवेल की लाइनों को अलग किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बिजली के तारो को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, अधिशासी अ...

Etawah News: सांसद की मांग पर इटावा आगरा ईएमयू पैसेन्जर अब फफूंद से चलेगी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगरा जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन अब इटावा जंक्शन से नहीं बल्कि फफूंद रेलवे स्टेशन से चला करेगी। ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। 28 जनवरी को सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया रेलवे के आला अधिकारियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 29 जनवरी से बिधिवत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। फफूंद के अलावा और भी क्षेत्र के लोगों को इस ट्रेन का काफी लाभ मिलेगा। गाड़ी संख्या 04179 कानपुर फफूंद पैसेंजर ट्रेन का भी विस्तार अप्रैल 2022 में हो चुका है। पहले यह ट्रेन सिर्फ फफूंद तक आती थी लेकिन अब यह ट्रेन इटावा तक आ रही है। इसी तरह इटावा से सुबह 5:45 बजे आगरा जाने बाली गाड़ी संख्या 64157 इटावा आगरा पैसेंजर को अब फफूंद से चलाने की तैयारी चल रही है। इन दोनों ट्रेनों के विस्तार की मांग काफी समय से लोगों के द्वारा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया से की गई थी और उन्होंने इसके लिए रेल मंत्रालय में काफी पहल भी की थी। इसके बाद रेलवे वोर्ड में मंथन हुआ और पहले इटावा फफूंद पैसेंजर ट्रेन का विस्तार किया गया और अब इटावा आगरा पैसेंजर ट्रेन के विस्तार की तैयारी चल रही है। ...

Etawah News: दिव्यांगजनों के लिए ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ आयोजित, सांसद, सदर विधायक ने बांटी व्हीलचेयर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मकर संक्रांति पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत नुमाइश पंडाल में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया शामिल हुईं। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया गया। साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा आज मकर संक्रांति के मौके पर दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किये गए हैं ताकि लोगों को अपने जीवन जीने में आसानी हो सके। सांसद प्रो. कठेरिया ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान अच्छे शरीर के रूप में हमारा निर्माण करता है लेकिन कुछ कारणों के कारण या प्राकृतिक कारणों से हमारे शरीर मे विकलांगता आ जाती है। भगवान ऐसे शरीर वालों को मानसिक रूप से या अन्य तरीके से सक्षम बना देता है। आज जो उपकरण दिए जा रहे हैं उससे आपके जीवन मे सरलता और सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उपकरण मिलेंगे लेकिन काफी लोग वंचित रह जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से कहता हूं कि लिस्ट बना कर एक औ...

Etawah News: सांसद रामशंकर कठेरिया व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को अर्पित किए श्रद्धासुमन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जहां पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के दुख में शामिल होने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। वहीं जनपद के सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में जिले भर के भाजपा नेता और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने की। इस मौके पर सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी हीराबा के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने नम आंखों से कहा कि हीराबा त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं। जिस तरीके से उन्होंने अपने बच्चों को कर्तव्य करने की सीख दी, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की जो महानता है वो उनकी माता जी की बजह से है। किसी भी महापुरुष की महानता के पीछे उनकी माँ होती है। भगवान राम के चरित्र को जब हम पढ़ते है तो उसमें भी उनकी माँ की महानता दिखती है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए...

Etawah News: क़स्बा बसरेहर में दो युवाओ का पार्थिव शरीर पहुंचने से मचा कोहराम, सांसद जी ने दी सांत्वना।

संवाददाता रिषीपाल सिंह बसरेहर/इटावा: क़स्बा बसरेहर में उस समय सभी की आँखे नम हो गयी जब एक साथ दो युवाओं का पार्थिव शरीर कस्बे में पहुंचा, परिवारीजनो का तो रो रोकर बुरा हाल है।   विधूना औरैया क्षेत्र क्षेत्र में  एक शादी समारोह में वीड़ियों ग्राफी का काम करने गये बसरेहर के दो युवा विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार व योगेश कुमार पुत्र मदन लाल की सडक दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना उस समय हुई जब दोनो शादी से के कार्यक्रम से  लौट रहे तभी चिरकुआ विधूना रोड पर किसी अज्ञात वाहन नें मोटरसाइकिल सवार दोनो युवाओं को रोंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं के पास से बसरेहर काम बाले फोटो स्टूडियो का का विजिटिंग कार्ड मिला जिसके आधार पर बसरेहर थाने मे इस घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही परिवारीजन घटना स्थल की और दौड़ पड़े। परिवारीजनों के पहुँचने के बाद दोनो युवाओ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया तत्पश्चात परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया।  घटना सूचना मिलने के बाद इटावा सदर सांसद प्रोफेशर राम शंकर कठेरिया दोनों युवाओं के ...

Etawah News: सह प्रभारी बनाये जाने पर सांसद रामशंकर कठेरिया का हुआ स्वागत समारोह

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री इटावा के सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाये जाने के बाद जनपद आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत किया गया, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी बधाई। आगरा से इटावा आते समय कठफोरी से लेकर सिंचाई विभाग इटावा अतिथि गृह तक समर्थकों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत। सिंचाई विभाग अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने पार्टी हाईकमान को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी देने के लिये बधाई दी, उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले से ही संगठन मजबूत है, जिसके आधार पर वो अपने पूर्व अनुभवो के आधार पर कह सकते है कि पार्टी के सभी लोग एकजुट होकर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाएंगे।

Etawah News: सांसद रामशंकर कठेरिया बने मध्य प्रदेश सह प्रभारी।

संवाददाता रिषी पाल सिंह इटावा : भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान सांसद सदर इटावा डॉ रामशंकर कठेरिया जो पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री को लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रामशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। सूत्रो की माने तो 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उन्हे यह जिम्मेदारी सौपी गयी है। प्रो. रामशंकर कठेरिया का रानीतिक सफर 01- 2009 से 2014 सदस्य, 15वीं लोकसभा 02- 2009 से 2014 सदस्य, शहरी विकास समिति 03- 2009 से 2014 सदस्य, पटल पर रखे गए पत्रों पर समिति 04- 2009 से 2014 सदस्य, याचिका समिति 05- 2009 से 2014 सदस्य, ग्रामीण विकास पर सलाहकार समिति 06- 2017 से 2020 अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पदों पर रहकर जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उनको मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है।

Etawah News: सांसद ने आला अधिकारीयों संग की राहत कार्यो की समीक्षा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और इटावा के सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा के लिये जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद प्रो कठेरिया ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाये जा रहे राहत और बचाव कार्यो की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य कागजो तक सीमित न रहे बल्कि सही पीड़ित तक राहत पहुंचनी चाहिए सांसद ने कहा की पिछले साल आई बाढ़ में सैकड़ो प्रभावितों को राहत उपलब्ध नही हो पाई थी जबकि शासन राहत पहुचाने का दावा कर रहा था, उन्होंने कहा इस साल ऐसा नही होना चाहिए। सांसद प्रो कठेरिया ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लगभग 1400 ग्रामीणों को अभी तक सुरक्षित स्थानों तक पहुचा दिया गया है, और उनके रहने, खाने पीने का प्रबंध कर दिया गया है, प्रभावित इलाकों में रोशनी के लिये जेनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है।