Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कस्तूरबा गाँधी विद्यालय इटावा

Etawah News: कस्तूरबा गाँधी विद्यालय का औचक निरक्षण करने पहुंची सीडीओ, खामियां देख चढ़ा पारा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ताखा ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा उसराहार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का सीडीओ वरुण ऐश्वर्या ने शाम करीब 7 बजे पहुंच कर वहां की स्थिति का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को मिलने वाले खाने को चेक किया मीनू के अनुसार शाम के खाने मट्ठे के आलू व रोटी बननी थीं। लेकिन, विद्यालय में बच्चों के लिए छोले की सब्जी और रोटी बनी हुई मिली और कई माह से दूध नहीं मिलने की शिकायत पर बॉर्डर रजनी कुमारी को फटकार लगते हुए नाराजगी जाहिर की। विद्यालय में 100 बच्चों का पंजीकरण है लेकिन 28 ही बच्चे मिले वार्डन ने बताया कि दिवाली की छुट्टी के बाद बच्चे आए नहीं हैं। सीडीओ ने कक्षा में बैठकर बच्चों से गणित व हिंदी के सवाल पूछे, सवालों के जवाब संतोषजनक रहे जबकि अंग्रेजी के सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। वहीं छात्रावास में खिड़कियां टूटी देख व 3 साल से विद्यालय की रंगाई पुताई ना होने पर उन्होंने कहा कि हर साल मिलने वाले बजट का क्या होता है। साथ ही आवासीय स्कूल में वासवेसिन नहीं लगा मिलने पर उन्होंने बीईओ को प्रत्येक महीने विद्यालय चेक करने और बच्चों के साथ खा...