ब्यूरो संवाददाता इटावा: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की साइट न चलने से शहर सहित सभी तहसीलों के सभी जनसेवा केंद्रों पर काम ठप है। इससे आय, जाति, मूल निवास, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार प्रमाणीकरण के लिए करीब 6 हजार आवेदन लंबित हैं। आवेदक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। जनपद का ई-डिस्ट्रिक पोर्टल बीते 25 दिनों से ठप पड़ा है। पोर्टल बंद होने के कारण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। वहीं पोर्टल बंद होने के कारण लाभार्थियों को प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे हैं। यह लाभार्थी अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। इस वजह से प्रमाण पत्रों के आवेदन व जारी होने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। विभिन्न परीक्षाओं में लगाने के लिए प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदक परेशान हैं। शासन स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बनाया गया है। जिले में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से जन सेवा केंद्र खोले गए थे। 630 जन सेवा केंद्र जिले के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को प्रमाण पत्र दस्तावेज उपलब्ध कराने का काम...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें