ब्यूरो संवाददाता इटावा: तथाकथित आईएएस अफसर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 54 साल के किरण कुमार सिंह चंदेल किराए के मकान में रह रहे थे। वह भरथना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगाने का प्रयास कर रहे थे। मूलरूप से वह लखनऊ के रहने वाले थे। वह अपने आप को मध्यप्रदेश का आईएएस अफसर बताते थे। पुलिस को मिली एक कार पर हंस टाइम्स का लोगों लगा हुआ है। किरण औकी पत्नी उर्मिला पति से विवाद के कारण अलग रह रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंअरा में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे एक साल से किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति का शव आंगन में लटका मिला। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर गहनता से जांच की। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि मृतक लखनऊ के थाना जानकीपुरम के विहार हाल लक्षण गौशाला निवासी था। उसके खिलाफ शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद में मुकदमा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मृतक की तलाकशुदा पत्नी मृदुला चंद...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें