ब्यूरो संवाददाता इटावा: बिजली विभाग के निविदा व संविदा कर्मी 4 माह से मानदेय न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। नवंबर के महीने में इन कर्मचारियों ने आंदोलन भी किया था और तब मानदेय भुगतान का आश्वासन मिला था लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर बिजली विभाग के निविदा कर्मचारी बुधवार को अधीक्षण अभियंता से मिले और अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि 4 माह से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण में कठिनाई हो रही है इसलिए उनका मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एक बार फिर जल्द भुगतान का आश्वासन मिला है लेकिन 4 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही मानदेय ना मिला तो उन्हें फिर आंदोलन करना होगा।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें