Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अघोषित विद्युत कटौती

Etawah News: गेहूँ की फसल में लगी भीषण आग, कई बीघा फसल स्वाहा।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा: चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिहारी पुरा व नगला कुआ में कटने को तैयार खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। ग्रामीणो ने आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन तेज हवा व सूखी फसल के होने से आग बहुत तेजी से आगे बढ़ती चली गयी। जिससे सैकड़ो बीघा फसल जल कर  राख हो गयी। फायर बिग्रेड को सूचना देने पर भी फायर बिग्रेड की गाड़ी समय से न पहुँचने से आग ने  बिकराल रूप ले लिया। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। फायर बिग्रेड की गाड़ियाँ पहुंचने के वाद आग पर काबू पाया जा सका । आग लगने की घटनाओ को रोका जा सके इसके लिये विद्युत विभाग पहले ही जन सूचना जारी कर चुका है। कि जहां विद्युत पोल पर जम्फर लगे है ट्रांसफार्मर रखे वहाँ कि कुछ फसल को पहले ही काट लिया जाए तथा उस स्थान को खाली कर दिया जाए जिससे कोई चिंगारी निकलती भी है तो फसल को नुकसान न हो।

Etawah News: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने बढ़ाई जिलेवासियों की मुश्किलें, अघोषित विद्युत कटौती से खेत सूखे

संवाददाता: आशीष कुमार इटावा: चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से किसानों के खेत सूख रहे हैं और परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी परेशान हैं। लोगों ने अघोषित विद्युत कटौती को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 18 घंटे विद्युत सप्लाई के दावे किए जाते हैं लेकिन खोखले साबित हो रहे हैं।किंतु 6 से 8 घंटे की विद्युत सप्लाई बमुश्किल मिल पा रही है यही कारण है कि ग्रामीण जनमानस बुरी तरह परेशान हैं। उनका कहना है कि रात 10 बजे से 12 बजे तक फिर सुबह 4 बजे और शाम को 7 से 9 फिर रात को 10 बजे से 12 बजे तक अक्सर बार-बार विद्युत कटौती कर दी जाती है ऐसी बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। न तो दिन में कूलर पंखे की हवा मिल पाती है और ना रात में कूलर पंखे चल पाते हैं। निलोई गांव के बंटाईदार किसान रामसेवक कठेरिया का कहना है कि बीते दिवस तो करीब दो घंटे ही बिजली चली थी जैसे तैसे ट्यूबेल पर नंबर आ पाया तो सिर्फ एक क्यारी भर पाई थी। तीन-चार दिन से भूखे प्यासे खेतों पर पड़े हैं अगर फसल नहीं होगी तो खाएंगे क्या। किसान कामता प्रसाद शाक्य...