ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लंबे समय से दलाल सक्रिय हैं और मरीजों को अस्पताल में दवा होने के बाद भी बाहर से दवा खरीदने के लिए दबाव डालते हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला हुआ था प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और दवा के खेल में शामिल डॉक्टर व कर्मचारियों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को जसवंतनगर क्षेत्र के मलाजनी गांव की रहने वाली एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर चूहे मार दवा खा ली थी। आनन-फानन में उसका पति अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा था। महिला का इलाज शुरू होने से पहले उसके पति को वहीं खड़े एक व्यक्ति के द्वारा बाहर से दवा लेकर आने की बात कही गई और वह दवा भी दिला कर लाया था। दवा महंगी होने पर जब उसने सवाल किया था लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला इसके बाद उसने मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ आर्या भी मौके पर आ गए थे। सोमवार को सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेत...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें