ब्यूरो संवाददाता इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा (बंसल गुठ) के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अवनीश राय को सौंपा। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद करवाइए और देश के 7 करोड़ खुदरा व्यापारियों उनके कर्मचारियों का जीवन बचाइए। सौ पचास कारपोरेट घराने जब घर-घर बेचेंगे माल तब खुदरा व्यापारी की दुकान बदहाल होगी। कारपोरेट घरानों से 10 से 5% सस्ता माल बिकवा कर 70 करोड़ लोगों के जीवन को सरकार बर्बाद ना होने दें। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा मांग करता है ऑनलाइन ट्रेडिंग को समाप्त किया जाए और खुदरा व्यापारियों के व्यापार को और परिवारों को बचाया जाए। आज खुदरा व्यापारी पूरी तरीके से बर्बादी की कगार पर खड़ा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगना अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष राठौर, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला उपाध्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें