ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगरा से इटावा, कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए छह दिन मुश्किल भरे होंगे। कानपुर सेंट्रल-लखनऊ रेल खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने लखनऊ इंटरसिटी को छह दिन निरस्त करने की घोषणा की है। यह घोषणा हजारों यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-लखनऊ रेल खंड में रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य ट्रेनों की गति व अन्य कामों के लिए बहुत जरूरी है। इस वजह से लखनऊ इंटरसिटी को 28 अगस्त से दो सितंबर तक निरस्त किया गया है। इसके अलावा 30 ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें हुई निरस्त रेलवे 28 अगस्त से दो सितंबर तक झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन इंटरसिटी, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन ट्रेन को निरस्त रखेगा. कानपुर-उतरेटिया पैसेंजर, लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर, लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और लखनऊ कानपुर मेमू ट्रेनें दोनों तरफ से निरस्त कर दी ग...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें