ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुखबिर की सूचना पर चोरी की चार बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए।देर रात वहान चैकिंग के दौरान की गई गिरफ्तारी। बाइक चोरी की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाई थी। जिसमें दोनों बाइक पकड़े गए। बढ़पुरा पुलिस को आज सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। जिसमें पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों की निशानदेही पर अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल चार चोरी की बाइक बरामद करते हुए जेल भेज दिया है। बढ़पुरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स यूपी 75 एच 6874 चोरी हो गयी है। मुखबिर की सूचना मिलते ही बढ़पुरा पुलिस अलर्ट हो गई , इसी दौरान वाहन चेकिंग नगला गौर स्थित चल रही थी , तभी दो शातिर चोरों को दो बाइकों के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अन्य दो जगहों से चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया। पुलिस अनुसार पकड़े गए संदिग्धों की पहचान ओम पुत्र पप्पू भदौरिया निवासी ग्राम हवीलिया थाना बढपुरा जनपद...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें