Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोजगार मेला

Etawah News : 6 जुलाई को बेरोजगार युवक रोजगार मेले का उठाएं लाभ

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में 05 कम्पनियाँ 253 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें मुख्य रूप से तेजस ग्रेट ग्लोबल इंडस्ट्रीज, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लिमिटेड, जेनेवाक्रॉपसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, जेपीपीवाई मैनेजमेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैनकाइंड्स हेल्थकेयर सर्विसेज हैं। मेले में हाईस्कूल से स्नातक एवं परास्नातक बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि दिनांक 06 जुलाई 2023 गुरुवार को प्रातः 10.00 बजे अपने बायोडेटा/सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ "जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब इटावा में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों ।

Etawah News: 21 मार्च को भरथना ब्लॉक कार्यालय में रोजगार मेला

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 21 मार्च को खण्ड विकास कार्यालय भरथना में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।  मेले में हाईस्कूल से स्नातक एवं कम्प्यूटर योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 21 मार्च को सुबह 10 बजे अपने बायोडेटा, सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ खण्ड विकास कार्यालय भरथना में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय आदि देय न होगा।

Etawah News: आगामी 31 अक्टूबर को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला

ब्यूरो संवाददाता इटावा:   जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में सात कम्पनियां 564 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।  रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातक एवं कम्प्यूटर योग्यताधारी बेरोजगार अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने बायोडेटा, सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो एवं कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मेले में भाग लेने के लिए मास्क अवश्य पहनकर आयें। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय आदि देय नही होगा।

Etawah News: चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में होगा रोजगार मेले का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के प्लेसमेंट सेल और चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा इटावा के संयुक्त तत्वाधान में 24 सितंबर 2022 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले का आयोजन चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के कैंपस में आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। रोजगार मेला में महाविद्यालय एवं जनपद के अन्य महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक के पास पूर्व छात्र तथा अध्यनरत सभी संकायों के छात्र-छात्राओं दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल ने जनपद के सभी युवाओं से अधिकाधिक प्रतिभाग करते हुए इस रोजगार मेले का लाभ लेने का आग्रह किया है। रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करने के लिए क्लिक करें.