ब्यूरो संवाददाता इटावा: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के अध्यक्ष/जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय व प्रदर्शनी जनरल सेक्रेटरी/उप जिला अधिकारी विक्रम सिंह राघव की देखरेख में इस वर्ष प्रदर्शनी की सजावट व पंडाल के कार्यक्रम को एक नया रूप दिया गया है इसी के अंतर्गत आज इटावा महोत्सव प्रदर्शनी के तत्वावधान में कौमी एकता पर आधारित मुकामी (स्थानीय) मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे का उद्घाटन अशोक यादव पूर्व राज्य मंत्री ने दीप जलाकर किया, अध्यक्षता जहीर अहमद अंसारी पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद इटावा ने की मुख्य अतिथि फुरकान अहमद पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद रहे और विशिष्ट अतिथि सपा नेता बसीम चौधरी रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शायर इंतखाब आलम "रौनक" ने किया।कार्यक्रम के संयोजक नदीम अहमद खान एडवोकेट व सह संयोजक साबिर इटावी,आरिफ सिद्दीकी "नूर"रहे। स्थानीय मुशायरे का आगाज सोहेल इटावी ने नाते पाक से किया और आमिर इटावी ने गजल पेश की। मुख्य अतिथि शायर अशोक यादव ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि- तुम हो खामोश मकबरों की तरह दिल तुम्हारा है पत्थरों की तरह जख्म खा के भी बेजुबान रहे हम है...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें