ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई से सबक लेते हुए दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टैक इवेंट और सीबीएसई ने मिलकर एक अनोखी पहल की शुरुवात की है जिसमें तीनों संस्थाओं ने मिलकर हर जिले से एक स्कूल का चयन किया है जिसमें 1000 बच्चों को डिजिटल और हाइब्रिड लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जाना तय हुआ है। डीपीएस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में बड़ी सफलता पाई है I विशेष बात यह है कि यह प्रशिक्षण कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के सभी बच्चों को दिया जायेगा I कक्षा 11 और 12 में वैकल्पिक होगा I इसमें सीबीएसई के विभिन्न एक्सपर्ट सभी बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। माइक्रोसॉफ्ट, टैक एवेंट और सीबीएसई ने की संयुक्त पहल डीपीएस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने बताया कि,माइक्रोसॉफ्ट, टैक इवेंट और सीबीएसई की इस संयुक्त पहल पर छात्रों,शिक्षकों एवं अभिभावकों को टेक्नोलॉजी के हर एक क्षेत्र से परिचय कराया जाएगा उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड लर्निंग फाइनेंशियल डिजिटल लिटरेसी के अलावा कुछ हेल्थ प्रोग्राम भी चलाए जाने हैं जिसमें हाइब्रिड...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें