Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अखिलेश यादव

कोई बताएगा की वर्तमान समाजवाद और माननीय मुलायम सिंह जी के समाजवाद में क्या अंतर है?

लेखक : डॉ धर्मेन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) दरअसल मेरे जहन में यह प्रश्न कई बार कौधने लगता है कि क्या समाजवादी विचारधारा में अंतर और परिवर्तन हो गया है? क्योंकि आज जिस तरह समाजवादी कार्यकर्ता या पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी धर्म का प्रचार करने में लगे हुए हैं ,यह रीत और नीति तो भारतीय जनता पार्टी की है। समाजवादी लोग तो सदैव इस धर्म के धंधे से दूर ही रहे,और लगता है कि अब यदि कहा जाय कि सामाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे को लागू करने में लग गए हैं तो इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अब के समाजवादी भी भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे को लागू करने में जुट गए हैं समाजवादी विचारधारा का फासीवादी तथा यथा स्थित वादी विचारधाराओं से सदैव संघर्ष रहा है चाहे वह देश की बात हो या विदेश की । समाजवादियों ने नस्लभेद ,रंगभेद, जाति भेद के नाम पर सदैव संघर्ष जारी रखा । क्योंकि हिंदू धर्म के तहत हमें 6743 जातियों में बांट कर हमारे बीच जातीय विभेद पैदा किया गया और 6743 जातियां शूद्र वर्ण में रख दी गई। और इन्हें जीवन उपयोगी हर अधिकार से वंचित रखा गया ।यह दर्द समाजवादी नेताओं के ...

Etawah News: भाजपा सांसद ने अखिलेश एवं शिवपाल सिंह पर की टिप्पणी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह पर कड़ी टिप्पणी की है। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में अखिलेश यादव में हिम्मत है, तो अपने आप को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें। तीसरे मोर्चे के लिए अखिलेश जी जो कह रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं, इसको विपक्ष के लोग गंभीरता से नहीं लेंगे, जब नेताजी थर्ड फ्रंट बना नहीं पाए तब अखिलेश जी क्या करेंगे। लेकिन में जानता हूं कि उनमें हिम्मत नहीं है, और अगर वो ऐसा करेंगे तो लोग उन पर हंसेंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल पद की आशा और सक्रियता बनाए रखने के लिए घूम रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है।  वहीं दिल्ली में सांसद बृजभूषण के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों के धरने को लेकर सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह उनका इंटरनल मामला है। आरोप तो कोई भी किसी पर लगा सकता है, जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Etawah News: बहू डिंपल यादव के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनेंगे, अब पानी सर से ऊपर: शिवपाल सिंह यादव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शिवपाल यादव बेटे आदित्य यादव के साथ सैफई के SS मेमोरियल इंटर कॉलेज पहुंचे जहां शिवपाल ने सरकार को मवेशी और महंगाई जैसों मुद्दों पर भी घेरा। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बहू डिंपल पर टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने भाजपा नेता ऋचा राजपूत के ट्वीट का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "मैनपुरी सांसद और बहू डिंपल यादव के खिलाफ वह एक शब्द भी नहीं सुनेंगे।" शिवपाल ने कहा, "बीजेपी के लोगों की वह 99 बार तक की गलतियां को सहन करेंगे। उसके बाद माफ नहीं करेंगे। अब पानी सिर के ऊपर जा रहा है। हम समाजवादी सड़क से संसद तक उनको घेरेंगे। प्रदेश से भाजपा का सफाया जल्द होगा। वहीं, भाजपा नेता ऋचा राजपूत ने भी सपा पर खुलकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ऋचा ने कहा, "जो आजम के जेल जाने पर नहीं निकले। अपने भाई के चुनाव में नहीं निकले। जो महिला उत्पीड़न पर नहीं निकले।, वो मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी होने पर निकल पड़े हैं। इससे यह साबित हो गया है कि महिलाओं का उत्पीड़न और उन पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के साथ सपा है। अखिलेश ने इस कहावत को ठीक साब...

Etawah News: चौधरी चरण सिंह जयंती कार्यक्रम में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, गुजरात मॉडल पर किया तंज

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती हैंवरा डिग्री कालेज में मनाई गई। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और आदित्य यादव शामिल हुए। यहां अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह को नमन किया। कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया है। मैनपुरी की जीत से नई ऊर्जा मिली है। हम जितनी लड़ाई लड़ेंगे, उतना ज्यादा जीत कर आएंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं। मैनपुरी आ गया है। अब हम लोग 2024 भी जीतेंगे और 2027 भी जितेंगे। ये कोई छोटी-मोटी जीत नहीं है। लोगों ने एक-एक वोट डाल कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। हमे नेता जी के रास्ते पर चल कर विकास करना है। अभी तक कोई महिला यहां से सांसद नहीं बनी थी, ये रिकॉर्ड मैनपुरी से हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के बड़े नेता थे। नेताजी ने भी किसानों के लिये कई काम किए। विधानसभा के सामने जो प्रतिमा लगी है, उसे उस समय महत्वपूर्ण ताकतें रोकना चाहती थीं, लेकिन नेताजी चौधरी साहब की प्रतिमा लगाई। इस सरकार ने सब बर्बाद करने का काम किया। जो तीन काले कानून ल...

Etawah News: आभार बैठक में पहुंचे अखिलेश और डिंपल यादव, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही सैफई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मैनपुरी के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ आभार बैठक का आयोजन किया।  जंहा मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। डिंपल यादव भी आभार बैठक में शामिल हुईं। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। अखिलेश यादव दो दिन सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूबे में निकाय चुनाव की अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। अखिलेश यादव की दो दिवसीय सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मुलाकात को इसी निकाय चुनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

Etawah News: मैनपुरी में हार की वजह: सपा ने पैसे और शराब बांटकर खरीदे वोट: रघुराज शाक्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा पर पैसा बांटकर जीतने का आरोप लगाया है। हार के बाद रघुराज ने पहली प्रतिक्रिया दी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव की पैतृक सीट मानी जाने वाली मैनपुरी में उपचुनाव के नतीजे आए। जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और नेता जी की पुत्र वधू डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की ओर से बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था लेकिन रघुराज पिछली बार बीजेपी के प्रत्याशी को मिले मत के आंकड़े को भी नहीं छू सके। फ्रेंड्स कॉलोनी स्तिथ उनके आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बीजेपी की सदर विधायक उसने मिलने पहुंची थीं। प्रधानों को दिया गया पैसा: रघुराज रघुराज सिंह ने हार के बाद उनके साथ पहली प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव की जीत को पैसे की जीत बता दिया। उन्होंने कहा कि पैसे से वोट खरीदे गए हैं। गांव-गांव प्रधानों को ऑनलाइन से लेकर फोन-पे से तक पैसा दिया गया। हमारे खिलाफ हवा बनाई गई कि हम हार गए जबकि गांव का बूथ नंबर पांच धौलपुर...

Mainpuri News: जसवंतनगर से ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज को 2.88 लाख वोटों से हराया

ब्यूरो संवाददाता मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल करीब 2,88,461 वोट से जीत गई हैं। डिंपल को 6,18,120 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 ही वोट मिल सके। जसवंतनगर सीट पर डिंपल को सबसे बड़ी बढ़त मिली है। यहां नेताजी को 2019 में 94 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। डिंपल यादव को विधानसभा बार मिली जीत मैनपुरी 37 हजार, भोगांव 25 हजार, किशनी 44 हजार, करहल 75 हजार, जसवंतनगर 1.07लाख प्रसपा का सपा में विलय मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों ने मुलायम परिवार को सियासी तौर पर भी एक कर दिया है। शिवपाल यादव के आवास और गाड़ी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का झंडा हटा दिया गया है। इसकी जगह समाजवादी पार्टी के झंडे ने ले ली है। अखिलेश यादव ने स्वयं शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा। इसके बाद प्रसपा का सपा में विलय हो गया। प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इलेक्शन कमिशन को रामपुर में मतदगणना का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील की। आरोप लगाया कि प्रशासन रामपुर में सपा को हरवा सकता ...

Etawah News: डिंपल यादव के समर्थन में पहुचें शिवपाल ने अखिलेश संग साझा किया मंच, अखिलेश ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : डिंपल यादव के समर्थन में हो रही जनसभा में प्रसपा प्रमुख ने पूर्ण समर्थन देते हुए बहू को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। इसमे एक लंबे अरसे बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव एक साथ एक मंच को साझा करते नजर आएं। मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे और झुककर चाचा शिवपाल के पैर छू लेते हैं। शिवपाल भी बिना देर किए अखिलेश को जीत का आशीर्वाद दे देते हैं। डिंपल यादव के समर्थन में यह पहली रैली है, जिसमें शिवपाल पहुंचे। इसके बाद SS मेमोरियल कॉलेज में हुई रैली को प्रसपा ​​​​​प्रमुख ​​शिवपाल यादव ने संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान उनके सुर बदले नजर आए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, "भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। मैनपुरी से इस बार बहू डिंपल यादव का जिताना और भाजपा को हराना है।" शिवपाल यादव ने कहा, "नेताजी कहते थे कि भाजपा को एकहोकर ही हराया जा सकता है। अब हम एक हो गए हैं। इस बार मैनपुरी में साइकिल दौड़ कर रहेगी। डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताना है...

Etawah News: अखिलेश, डिंपल ने शिवपाल यादव के घर जाकर लिया आशीर्वाद, बहू डिंपल को जिताने की रणनीति हुई तैयार

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: बहू डिंपल को सर्मथन देने के ऐलान बाद गुरुवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सैफई आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह के भाई अभयराम भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मैनपुरी सपा प्रत्याशी बहू डिंपल को जिताने के लिए राजनीति बनाई गयी। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिवपाल ने साफ कर दिया कि डिंपल यादव हमारी बहू हैं। उनके लिए सभी को मेहनत करनी है। उनके लिए हम सभी को मिलकर लगना है।  इसके बाद शिवपाल यादव ने इस मुलाकात पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने...उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से। अखिलेश के बाद शिवपाल के बयान से संकेत निकाले जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के बीच चल रही खटास कम हुई है।  शिवपाल की नाराजगी दूर करने की कोशिश? मुलायम सिंह के निधन से खाली सीट मैनपुरी पर 5 दिसंबर को वोटिंग है। डिंपल के नामांकन के बाद से लगातार शिवपाल की नाराजगी की खबरें आ रहीं थीं। इस म...

Etawah News: रणवीर सिंह की 20वीं पुण्यतिथि आयोजित, अखिलेश यादव सहित मौजूद रहा पूरा परिवार

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : सैफई महोत्सव और विकास खंड सैफई के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की 20 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नेता जी के समाधि स्थल के सामने शांतियज्ञ व हवन का आयोजन किया गया। बताते चलें हर वर्ष 13 नवंबर को आयोजित होने वाला शांति यज्ञ आज रविवार को आयोजित किया गया। समाधि स्थल के ठीक सामने आयोजित इस यज्ञ में उन्होंने एक घंटे तक मौजूद रहकर यज्ञ कुंड में आहुतिया दी तथा स्वर्गीय रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्पर्पण और माल्यार्पण किया। इस मौके पर स्वर्गीय रणवीर सिंह की समाधि को फूलों और गुलदस्तों से सजाया गया था और आदमकद चित्र भी रखा गया था। अखिलेश यादव के अलावा स्वर्गीय रणवीर सिंह के सुपुत्र पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव 'अंशुल', के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव 'अंकुर', आर्यन यादव, स्वर्गीय की धर्मपत्नी ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, उनकी पुत्रवधू राजलक्ष्मी यादव और इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया के हजारों लोग इस शांति यज्ञ में शामिल होने आए थे। वेद मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ ...

Etawah News: "आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा": अखिलेश यादव ट्वीट, शुद्धिकरण संस्कार हुआ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: धरतीपुत्र' मुलायम सिंह के निधन के बाद से सैफई गमगीन है। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बुधवार सुबह अन्य रस्में शुरू हुईं। सूरज उगते ही कोठी से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित मेला ग्राउंड में अंत्येष्टि स्थल पहुंचे अखिलेश अस्थि संचय की प्रक्रिया के दौरान भावुक हो गए। उनके साथ मौजूद कुनबे के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें हौसला दिया। कंपकंपाते हाथों से यह रस्म पूरी करने के बाद पूरा कुनबा मुलायम के भाई अभयराम के आवास पर पहुंचा जहां शुद्धि संस्कार हुआ। शुद्धि संस्कार के बाद अकेले बैठे अखिलेश ने दो चित्रों के साथ एक भावुक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा."। पोस्ट में दो फोटो भी उन्होंने लगाई हैं पहली फोटो नेताजी के अंतिम संस्कार के अंत की यानी अंधेर की है और दूसरी फोटो सुबह सूरज उगने के बाद अस्थियां चुनने के दौरान की है।  नेताजी के भाई अभयराम के आवास पर हुए शुद्धि संस्कार में अखिलेश के अलावा, प्रतीक, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, अभयराम, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप, अभिषेक, अखिलेश पुत्र अर्जुन ...

Etawah News: पंचतत्व में विलीन हुए धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव, अखिलेश ने दी मुखाग्नि

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने सैफई के मेला ग्राउंड पर उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव शरीर पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गई थी। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे। बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे। सहारा चीफ सुब्रत राय और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी अंतिम दर्शन किए। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राजनाथ-रामदेव और 2 राज्यों के मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगु...

Etawah News: सपा संरक्षक की लम्बी उम्र के लिए हनुमान जी की मूर्ति के नीचे बैठकर किया हवन यज्ञ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में हनुमान प्रतिमा के नीचे सपा समर्थकों ने पूजा पाठ करते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की है। रविवार को गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह को भर्ती कराया गया है। सैफई परिवार के लोग मेदांता मुलायम सिंह यादव को देखने पहुंच चुके है।  नेता जी का स्वास्थ्य ठीक होने उनकी दीर्धायु के लिए समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने सैफ़ई में हनुमान प्रतिमा के नीचे बैठकर पूजा पाठ शुरू कर दिया है। और नेता जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना कर रह रहे है। सैफई से प्रदेश भर के सपा और अन्य दलों के नेता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। साथ देश भर के नेता अखिलेश यादव से लगातार मुलायम सिंह यादव का हाल चाल ले रहे है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।  हालात नाजुक होने की सूचना पर अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार और करीबी मेदांता पहुंचे थे। हालांकि मुलायम सि...

Etawah News: अगले 25 साल तक अखिलेश यादव नहीं बना पाएंगे सरकार: मंत्री नितिन अग्रवाल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अखिलेश यादव एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी महासम्मेलन वृन्दावन गार्डन में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के व्यापारी शामिल हुए। आबकारी मंत्री ने अपने संबोधन में व्यापारियों को राजनीति में बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने का आह्वान किया। साथ ही आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश में अगले 25 साल तक अखिलेश यादव नहीं आने वाले हैं यही वजह है कि बौखलाहट में उनके द्वारा ऐसे वैसे बयान दिए जा रहे हैं। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा की उनका खुद पता नहीं चलता कि वह कब किधर चले जाएंगे, 2024 में मोदी जी के सामने चाहे कोई भी चेहरा आ जाए लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।  इस मौके पर रामशंकर कठेरिया सांसद, अशोक अग्...

Etawah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा: श्रीकांत त्यागी के नोयडा स्तिथ निवास पर सपा मुखिया द्वारा 9 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने से खफा उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने पुरे प्रदेश भर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के पदधारियों के आव्हान पर आज जनपद इटावा के ब्लाक चकननगर के सिन्डोस में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया