Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्रॉन कैमरा सर्वे

Etawah News: वोटिंग के समय बूथ केंद्र के चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर, पुलिस ने किया ड्रोन कैमरा सर्वे

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर/इटावा: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कस्बा के पोलिंग बूथ केंद्रों पर ड्रोन कैमरा नज़र रखेगा। अर्धसैनिक बल व पुलिस बल मतदान केंद्रों पर पहुंच रहा था। शनिवार को पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा से सर्वे किया गया। 5 दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के वोट पड़ेगे जिसकी कड़ी निगरानी नगर के प्रमुख पोलिंग बूथ स्थलों पर रखी जाएंगी। 5 दिसंबर दिन सोमवार को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पोलिंग बूथ केंद्र पर गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में 393 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 483 बूथों पर मतदान होगा तथा 209899 पुरुष मतदाता तथा 180916 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सूचीबद्ध हैं।