ब्यूरो संवाददाता इटावा/महेवा : ब्लॉक क्षेत्र महेवा क़े अन्तर्गत ग्राम मुकुटपुर निवासी आशुतोष तोमर ने सेना का अफसर बनकर गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय एवं आर्मी पब्लिक स्कूल सिकंदराबाद के छात्र रहे आशुतोष तोमर ने 4 साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद 10 जून शनिवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में ऑफिसर्स ट्रैनिंग अकेडिमी गया से स्थाई कमीशन प्राप्त किया। वह जुलाई 2019 में भारतीय थल सेना में चयनित हुए थे। आशुतोष मूल रूप से इटावा जिले के मुकटपुर गाँव के रहने वाले हैं वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं जो भारतीय सेना में अपनी सेवा देंगे। इनके परदादा स्व. दर्शन सिंह तोमर ने भारतीय सेना में हवलदार के पद पर रहते हुए सेवाएं दी। इनके दादा स्व. रघुराज सिंह तोमर ने भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं थीं। आशुतोष तोमर के पिता शिवराजसिंह तोमर भी भारतीय वायु सेना में वारंट ऑफिसर के रूप में चंडीगढ़ एयर बेस को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, एवं इनकी माता वीना तोमर ग्रहणी हैं, तथा इनके ताऊजी सूबेदार प्रताप सिंह तोमर और चाचा जूनियर वारंट ऑफिसर अजय सिंह तोमर ने ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें