Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला कि मौत

Etawah News: बंदरों के हमले में तीसरी मंजिल से गिरी महिला कि हुई मौत

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): कस्बा के मोहल्ला लुधपुरा निवासी कमाल खां कारपेंटर का काम करता है। कमाल की 57 वर्षीया पत्नी मुन्नी बेगम तीसरी मंजिल मकान की छत पर कपड़े लेने गई उसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। दौड़ते वक्त वह असंतुलित होकर अपनी छत से पड़ोसी जलालुद्दीन के एक मंजिला छत पर जा गिरी। परिजनों द्वारा घायल मुन्नी को पीजीआई सैफ़ई में इलाज को भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।  बताते चले कि 15 दिन पहले इसी मोहल्ले की 65 वर्षीया जमीला बेगम पत्नी शब्बीर की भी बंदरों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। नगरवासियों का कहना है कि लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदरों के झुंड आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर देते हैं। यहां आए दिन बढ़ रहा उत्पाती बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।