Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तेंदुआ कैद में

Etawah News: सहसों थाना क्षेत्र के बीहड़ में दिखने वाला तेंदुआ आया सफारी की कैद में, चित्रपुर टाइगर रिजर्व में भेजने की तैयारी

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: सफारी पार्क में भय का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पिंजरे में फसा। शिकार के इरादे घुसा तेंदुआ सफारी के ट्रैप में फसा गया है। लायन सफारी के एनिमल हाउस नंबर 3 के पास तेंदुआ पकड़ा गया है। जंगल से आए दिन इटावा लायन सफारी पार्क में तेन्दुआ घुस कर हिरणों की विशेष प्रजाति के काले हिरणों का शिकार करते रहते है। पिछले वर्ष हिरण और काले हिरणों के शिकार का मामला सामने आने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हिरणों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया था। गौर तलब है इटावा लायन सफारी बीहड़ क्षेत्र में 350 हैक्टेयर में बनाई गई है। जिसके चलते सफारी के आसपास क्षेत्र का इलाका पूरी तरह से बीहड़ है जिसमें जंगली तेंदुए पाए जाते है। लेकिन कई बार यह तेन्दुआ सफारी की बाउंड्री वॉल पार करके शिकार की तलाश में सफारी के बफर जोन में घुस जाते है और सबसे अधिक नुकसान हिरणों पहुंचाते हैं। पूर्व में सफारी पार्क में तेंदुआ ने आतंक मचा हुआ था। सफारी सूत्रों के मुताबिक दो दर्जन से अधिक हिरणों को तेन्दुआ ने अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद पार्क की बाउंड्री वॉल पर बड़े पैमाने पर लाखों रुपए खर्च करके जाली लगाई गई थी। ...