Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिलाधिकारी इटावा

Etawah News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचे 45 फरियादी, 2 का हुआ समाधान 43 फरियादी मायूस लौटे

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। इनमें कई शिकायतें कब्जे की आईं। कुल 45 शिकायतें आईं इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों से अन्य शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए कहा गया। यह भी कहा कि निस्तारण में बिलम्ब होने पर उसका कारण भी बताया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी गांवों के भ्रमण पर जाये अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें। तहसील सदर में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौक...

Etawah News: जिलाधिकारी ने नुमाइश ग्राउंड में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित 3 से 5 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का नुमाइश ग्राउंड में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।  प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत जिला सूचना अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन कराया गया।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव , योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, यतींद्र पाल सिंह, सहित आमजन उपस्थित रहे।

Etawah News: इटावा महोत्सव का समापन, जिलाधिकारी ने आकाशदीप जैन को किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : नुमाइश में आयोजित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन के सफल गौरवपूर्ण आयोजन के लिये संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परि. के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन को इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2022-23 के ऐतिहासिक मंच पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह,अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश,सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार,उप जिलाधिकारी एवं जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी विक्रम सिंह राघव,जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जनपद के सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,तहसीलदार सदर सहित प्रदर्शनी समिति के सम्मानित सदस्य सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।

Etawah News: जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच जनवरी तक सभी विद्यालय बन्द

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर दो जनवरी से पांच जनवरी तक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने जानकारी देते हुए बताया की कड़ाके की सर्दी के कारण कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आदेश का कड़ाई के साथ पालन किया जाए। बता दें कि पिछले सप्ताह जिला अभिभावक संघ की ओर से डीआईओएस को पत्र लिखकर कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई थी। Advertisment:

Etawah News: समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों कि शिकायतें सुनी, 46 शिकायतों में 3 का निस्तारण

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 46 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित एक सप्ताह के अंदर अंदर निस्तारित किया जाना संबंधित विभाग को सुनिश्चित करने के कड़े तेवरों के साथ निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों की खुद की जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण प्रकरणों की गंभीरता से जांच करें। साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन भी करें तथा लाभार्थियों से सीधे सीधे फीडबैक लें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा ...

Etawah News: जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, कम खरीद पर जताई नाराजगी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जनपद के जिलाधिकारी ने गुरुवार को धान क्रय केंद्र किसान सेवा सहकारी समिति लि.रजमऊ, सहकारी संघ लि.रजमऊ व किसान सेवा सहकारी समिति लि. हेवरा का निरीक्षण किया।  धान की कम खरीद देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकारा और किसानों से संपर्क कर धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने तीनों क्रय केंद्रों के अभिलेख देखे। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की स्थिति काफी खराब मिली। जिलाधिकारी ने धान की कम खरीद पर केंद्र प्रभारियों की फटकार लगाते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।  उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान बेचा था, उनसे प्रतिदिन संपर्क कर धान खरीद बढ़ाएं। इसके साथ ही जिन किसानों का धान खरीदा गया है, उनसे संपर्क कर भुगतान का सत्यापन करें।

Etawah News: ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने मिशन मुख्यालय द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताते चलें आज बुधवार को उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकाल तक के लिए हड़ताल पर चले जाने की बातें कहीं। आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ के बैनर तले कर्मचारियों ने मिशन मुख्यालय द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लगातार ग्रामीण , गरीब एवं महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आधी आबादी को रोजगार दिलाने वाला ही बेरोजगारी के कगार पर है। पहले मिशन से संविदा पर कर्मचारी रखे जाते थे। अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जा रहा है। सभी कर्मचारी फील्ड में काम करते हैं। आए दिन इनके साथ दुर्घटनाएं होती हैं , लेकिन मिशन मुख्यालय द्वारा इनके...