Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिवपाल की अपील

Etawah News: जसवंतनगर में सपा का चला जादू, काम आई शिवपाल की अपील

ब्यूरो संवाददाता मैनपुरी उपचुनाव के परिणाम सामने आने लगे हे जिसमे जसवंतनगर सीट पर डिंपल यादव एतिहासिक बढ़त की ओर आगे बढ़ रही हैं। शिवपाल यादव ने अपने इस विधानसभा क्षेत्र में डिंपल यादव के लिए वोट मांगे थे। उन्होंने कहा था कि नेताजी की बहू मेरी भी बहू हुई और अखिलेश को भैया मानते हैं तो अपनी भाभी को वोट देना। शिवपाल यादव की ये अपील कारगर साबित होती नजर आ रही है। मैनपुरी में डिंपल यादव को करीब 70 फीसदी वोट मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा तमाम कोशिशों के बावजूद सपा का तिलिस्म तोड़ने में नाकाम नजर आ रही है। मतगणना की शुरुआत से ही ​डिंपल यादव भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अभी तक कुल मतों में से लगभग 70 फीसदी वोट मिले हैं। जसवंतनगर में डिंपल यादव करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर ​पिछड़े रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर डिंपल यादव से पिछड़ते नजर आये। घौलपुर खेड़ा गांव में 187 वोटों से रघुराज शाक्य डिंपल यादव से पिछड़ गए हैं। डिंपल यादव पांचों विधानसभा क्षेत्र से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ...