Etawah News: ग्रामीण पत्रकार ही सही मायने में भारत के ग्रामों का प्रतिनिधित्व करते हैं: प्रोफेसर मुकेश पांडे
संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा: उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की विशेष प्रदेशीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने ग्रामीण पत्रकारों को ही सही मायने में पत्रकारों की संज्ञा देते हुए उनकी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश की 67% आबादी और क्षेत्रफल का सही प्रतिनिधित्व ग्रामीण ही करते हैं जो आज उपेक्षित भी हैं आजादी की अभिव्यक्ति को यही पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका आज विशेष रूप से उल्लेखनीय है और इनका यह संगठन निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश की पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है मैं पत्रकारों से आग्रह करूंगा कि वह लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को विशेष रुप से उभारे ताकि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु का स्थान ले सकें और देश के युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पत्रकारों पर है। इस विशेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए झांसी ललितपुर के जनप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका बहुत अ...