Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भाजपा जिलाध्यक्ष

Etawah News: भाजपा व्यापारी नेता ने पार्टी संगठन पर लगाये गंभीर आरोप, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : निकाय चुनाव में टिकट की मांग को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधि उस समय निशाने पर आ गए जब बीजेपी के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता और व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने निकाय चुनाव में बीजेपी जिला संगठन, जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाएं। उन्होंने सदर नगरपालिका सीट पर पैसा लेकर पैनल में नाम भेजने का आरोप लगाया है।  व्यापारी नेता अनंत प्रताप भारतीय जनता पार्टी में 32 सालों से जुड़े हुए उन्होंने आज एक पत्रकार वार्ता में खुल कर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन कहीं ना कहीं पैसे वाले संपन्न लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर के खेल रहा है और जनाधारविहीन पर वजूद हीन लोगो का तब्बजो दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए इटावा नगर पालिका सीट को हराने का भरसक प्रयास टिकट वितरण प्रणाली के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पदाधिकारी यह कहता हुआ इटावा में सुना जा रहा है कि उसने सवा करोड़ रुपए खर्च किया है। इसलिए उसकी पत्नी का टिकट होना तय है, उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय जन...

Etawah News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: भाजपा के स्थानीय संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी नीतियों व सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। जसवंतनगर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित उक्त बैठक में श्री राजपूत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण पद दिए जाते हैं इसलिए जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करें। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाएगी। श्री राजपूत ने इस दौरान बूथ लेवल पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान द्वारा जारी दिशा निर्देश दिए तथा भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।  इस दौरान भाजपा नेता डॉ राज बहादुर यादव, मुकेश यादव, अजय यादव बिंदु, अजय यादव टी डब्ल्यू, सत्येंद्र राजपूत, लज्जा राम प्रजापति, गोविंद शर्मा, राजेंद्र चौहान, शीलू तोमर, मनीषा शुक्ला, प्रमिला पालीवाल, उमा इत्यादि पार्टी ...