ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में लंबे समय से बिना मानक, बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंग होम, पैथॉलोजी, झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें फल फूल रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अब हरकत में आया है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीता राम ने जिले भर में इस तरह से अवैध संचालित नर्सिंग होम, पैथलोजी, डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ श्री निवास, डिप्टी सीएमओ यतेन्द्र राजपूत, जेपी सिंह, हसन की चार सदस्यीय टीम बनाकर इस तरह से संचालित अवैध सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके क्रम में पीएस पैथॉलोजी करीब 4 वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन बिना मानक के अवैध पैथॉलाजी और एक्सरे सेंटर को सीज किया गया है। जिसमें सिविल लाइन में तीन झोलाछाप डॉक्टरों पर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास ने बताया भरथना चौराहा के पास अशोक नगर क्षेत्र में पीएस पैथॉलोजी संचालित हो रही थी। जिसकी शिकायत मिली थी जिस पर वहां चेकिंग की गई। जिसमें पाया बिना पंजीकरण के पैथॉलाजी, एक्सरे मशीन संचालित थी। जिसको सीज किया गया और भविष्य में अगर संचालित पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें