ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस सरकार को पिछड़ा और संविधान विरोधी बताया। योगी सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाए। गौरतलब है कि निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश में इस समय राजनीति गर्म है। विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर निकाय चुनाव जानबूझकर टालने का आरोप लगा रही हैं। हालांकि मामला न्यायालय में जाने के बाद सभी दल कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने सरकार के ओबीसी आरक्षण के खिलाफ आदेश करते हुए निकाय चुनावों को जल्द कराने और निकाय चुनाव आरक्षण के मुद्दे पर कमेटी गठित कर दी। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच द्वारा सुनाए गए आदेश के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि चुनाव अभी होंगे या कुछ महीने बाद में कराएं जाएंगे। इटावा की छह निकाय सीटों में तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत हैं। इनमें सिर्फ इटावा नगर पालिका की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। अब इटावा नगर पालिका सीट अनारक्षित मानी जाएगी। वहीं सपा-कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें