Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज्ञानवापी मामले

Etawah News: ज्ञानवापी मामले में एसएसपी ने किया जिले में अलर्ट जारी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर से संबंधित मामले में फैसला आने को लेकर सभी जिलों में किया गया अलर्ट घोषित। जिसके चलते एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने दिए निर्देश , कोर्ट के फैसले के मुताबिक ही आगे कार्रवाई की जाएगी , संवेदनशील जिलों में गश्त के निर्देश हुए जारी। ज्ञानवापी परिसर से संबंधित मामले को देखते हुए इटावा में भी अलर्ट घोषित , देर रात से लेकर पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , होटल समेत सार्वजनिक स्थलों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह के नेतृत्व में नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है , पुलिस बल लगातार गस्त पर है और उच्च अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाये हुए है।  कोई भी अराजक , उपद्रवी तत्व इस स्थिति का फायदा न उठाए इसकी व्यवस्था की गई है। दंगा विरोधी उपकरणों से लैस पुलिस व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस मुख्यालय ने गश्त और सेक्टर स्कीम लागू करने के निर्देश दिए हैं।