Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डबल इंजन की सरकार

Etawah News: भाजपा की मंडल कार्यकर्ता बैठक संपन्न, पुरे विश्व में डबल इंजन की सरकार का डंका बज रहा: सरिता भदौरिया

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई जिसमे कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों के संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया। मण्डल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर ने अध्यक्षता की। बैठक में मौजूद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सशक्त, समृद्ध राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने की भावना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है। वर्तमान में भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है।  उन्होने कहा कि आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ नए नेतृत्व की प्रखरता, दूरगामी सोच, दृढ़ इच्छा शक्ति और बेमिसाल कार्य प्रणाली के साथ् करोड़ों कार्यकर्ताओं की सकारात्मक सहभागिता रही है । उन्होने कहा कि पूर्व की सरकारों में अराजकता व गुंडागर्दी का केंद्र बन चुके इटावा में आज हर जगह शांति स्थापित हुई है तथा बड़े बड़े माफ़िया और गुंडे या तो पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके है या जिला छोड़ चुके हैं। बैठक का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र प...