Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यापार मण्डल

Etawah News: व्यापार मण्डल के प्रांतीय अधिवेशन में मिला आकाशदीप जैन को व्यापारी शिरोमणि रत्न का सम्मान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के मेरठ में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन एवं व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश भर से आये हुये व्यापारी नेताओ के बीच व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन को व्यापारियों के हित में किये गए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं प्रदेश पदाधिकारियो ने व्यापारी शिरोमणि रत्न का प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला,पटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रांतीय सम्मेलन में शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने व्यापारियों के हितों की मांग प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के सामने रखते हुये कहा कि देश के खुदरा व्यापार पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का निरंतर प्रहार हो रहा है।बड़े-बड़े कारपोरेट घराने ऑनलाइन ट्रेडिंग से रोज अरबों रुपए की बिक्री करके देश के खुदरा व्यापार को चोट पर चोट पहुंचा रहे हैं।एफबीआई की मार से प्रदेश का व्यापार वैसे ही मरणासन्न हालत में है और अब ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार से बची खुची कसर भी पूरी हो जाएगी।प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि देश में खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर तत...

Etawah News: नई मंडी में व्यापार मण्डल ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र.के नई मंडी अध्यक्ष प्रदीप आढ़तिया के सौजन्य से नवीन मंडी पर मकर सक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सैकड़ों लोगो को सुबह से शाम तक खिचड़ी का प्रवेशन किया गया।  व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग जुड़कर भोज का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी भोज में विभिन्न प्रकार के साग सब्जियां एवं सभी प्रकार के उत्तम मसाला का प्रयोग किया जाता है। जिसमें पनीर,घी, बटर, सहित अन्य सामग्री मिलाकर बनाए जाने से खिचड़ी काफी स्वादिष्ट बनता है। जिसे सभी लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। वही घर के लोगों के लिए भी ले जाए जा रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, अशोक जाटव, अब्दुल अंसारी, संजय वर्मा, विक्कू यादव, रियाज अहमद, अर्चना कुशवाहा, मंजू यादव आदि मौजूद रहे।