Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिजली आपूर्ति बाधित

Etawah News: कचहरी परिसर विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो संवाददाता   इटावा : बिजली विभाग इटावा के ओर से निर्देश जारी करते हुए बताया गया की कल 0 4 .07.2023 को सुबह 07 :00 बजे से 10 :00 बजे तक मैनपुरी फाटक बिजलीघर से फीडर 2 से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने का मुख्य कारण कचहरी परिसर में लाइनों संबंधी कार्य किया जाएगा। उपयुक्त कार्य के कारण सिविल लाइन , कल्पना नगर , मनोहर कॉलोनी , अंबेडकर चौराहा , जज आवासीय कॉलोनी निकट अंबेडकर चौराहा , कचहरी व विकास भवन , इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। जिस कारण बिजलीघर मैनपुरी फाटक के फीडर न. 2 से संबंधित समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Etawah News: जर्जर केवल बदलने को लेकर 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शहरी क्षेत्र के बिजलीघर मैनपुरी फाटक से शांति कॉलोनी की जर्जर केबल बदलने हेतु सप्लाई होने वाली विद्युत की आपूर्ती 4 घंटे तक ठप रहेगी। जानकारी देते हुए जेई विनोद यादव ने बताया की फीडर पर जर्जर हो चुकी केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण गुरुवार सुबह 1 1 .30 बजे से दोपहर 3 .30 बजे तक शहरी क्षेत्र के मोहल्ला शांति कॉलोनी  व अड्डा जालिम में बिजली की आपूर्ती ठप रहेगी। उन्होनें कहा की विद्युत उपभोक्ताओं को भविष्य में कोई दिक्कत का सामना नही करना पड़े इसके लिए जर्जर केवल को हटाकर नए केबल को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।