Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निकाय चुनाव परिसीमन

Etawah News: निकाय चुनाव परिसीमन से नगर पंचायत की सीमा बढ़ी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले के बढ़पुरा ब्लाक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतें इधौआ और फूफई अब ग्राम पंचायत नहीं रही हैं। इन दोनों पंचायतों को अब नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है और इन्हे नगरीय सुविधाएं मिलेंगी। नगर निकायों की नए परिसीमन के बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या में 2 की कमी आ गई है। पहले जिले में 471 ग्राम पंचायतें थी लेकिन अब 2 ग्राम पंचायतों का नगर पंचायत में विलीन हो जाने के बाद इनकी संख्या 469 रह गई है। निकाय चुनाव से पहले परिसीमन के दौरान इकदिल नगर पंचायत की सीमा का विस्तार किया गया है इसमें 2 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। यह दोनों ग्राम पंचायत बढ़पुरा क्षेत्र पंचायत में अभी तक शामिल रही हैं, लेकिन अब ग्राम पंचायत इंधौआ तथा ग्राम पंचायत फूफई को ग्राम पंचायत से हटाकर नगर पंचायत इकदिल में जोड़ दिया गया है। अब इस महीने या अगले महीने जब नगर निकाय के चुनाव होंगे तो इन दोनों ग्राम पंचायतों के लोग नगर पंचायत इकदिल के चेयरमैन व सभासद पद के लिए मतदान करेंगे। अभी तक यह दोनों ग्राम पंचायतों में शामिल रहे हैं और बढ़पुरा क्षेत्र पंचायत से संबंध रहे हैं। नगर पंचायत इकदिल की स...