Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रैनबसेरा

Etawah News: रैनबसेरा का डीएम ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था देख चढ़ा पारा

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): जिलाधिकारी इटावा अवनीश राय ने यहां कस्बे में हाईवे चौराहे के पास पहुंचकर वहां नगर पालिका परिषद जसवंतनगर द्वारा बनाए गए अव्यवस्था की सूचना पर रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश भी मौजूद थे। बीते दिवस ही तहसीलदार प्रभात कुमार ने देर शाम हाईवे चौराहे के निकट नगर पालिका की बनी दुकानों में रैन बसेरा का उद्घाटन किया था जिसकी अव्यवस्था की सूचना पर जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने रैन बसेरा का निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव को निर्देशित किया कि यह रैनबसेरा काफी छोटा है। यहां पर बाहर टेंट लगाकर और अच्छे ढंग से रैन बसेरा बनाया जाए। रजाई-गद्दों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे सर्दी के समय मुसाफिरों को उस में रुकने के दौरान कोई तकलीफ न हो। रजिस्टर में कुछ ही नाम की एंट्री देख उन्होंने तत्काल एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर रेन बसेरा के बाहर अंकित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने जाने वाले यात्रियों के लिए इस कड़ाके की ठंड में अलाव जलवाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रोका जाए और साफ़ सफाई ...