आशीष कुमार इटावा: मूल निवासियों ने किए पुष्प अर्पित, मूलनिवासी समाज की पहली शिक्षिका माता सावित्री फुले के जन्मदिवस पर स्थानीय डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। और उनके जीवन संघर्ष पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज को गुलाम और लाचार बनाने के लिए सरकार बहुजन समाज को शिक्षा से वंचित कर देना चाहती है। इससे सावधान रहना है। पूर्व महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता हमें अपनी बेटियां को पढ़ाना होगा। कौमी तहफफुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि जिस समाज को गुलाम और लाचार बनाना है उसे शिक्षा से वंचित कर दो उसका इतिहास मिटा दो उसकी लीडरशिप समाप्त कर दो। इंसानी भाईचारा प्रेम सदभाव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज की बिगड़ी बात अगर बन सकती है तो मानवर कांशीराम साहब के फार्मूले 15 और पचासी से ही बन सकती है। बहुजन समाज को मिलजुल के संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें