ब्यूरो संवाददाता इटावा : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आगरा शाखा के सानिध्य में इटावा स्टडी सर्किल का एक सेमिनार चाणक्य होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली से आए मुख्य वक्ता पंकज सरोगी,दुबई (यूनाइटेड अरब अमीरात) से आए सीए अनिल जैन,आयकर अधिकारी फिरोजाबाद अजय दुबे,असिस्टेंट कमिश्नर एचडी राजेन्द्र पटेल,डिप्टी कमिश्नर जीएसटी धीरज राय,सीए संजीव अग्रवाल सहित आए सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पचहत्तरवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इटावा,फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के करीब 40 चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस की मौजदूगी में आयोजित फुल डे सेमिनार को विद्वान वक्ता पंकज सरौगी चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट दिल्ली ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में इनकम टैक्स असैस्मेंट एवं अपील से हो रही कठिनाइयों पर प्रकाश डाला और असैस्मेंट तथा अपीलों में आवश्यक सावधानियों की ओर भी इशारा किया।उन्होंने कहा कि फेसलेस असिसमेंट में मुख्य बात है कि समय से उत्तर देना और केस के फैक्ट्स का ध्यान रखना है,जितना हो सके फैक्ट्स पर अधिकतम फोकस हो।इस समय...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें