संवाददाता : दिलीप कुमार इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' का उद्घाटन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर भव्यता के साथ हुआ। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और गगनभेदी नारों के साथ इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन हुआ। चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद डॉ महेश सिंह के अनुज और प्रसिद्ध इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंबल अंचल के रणबाकुरों ने घाटी को लंबे समय तक आजाद रखा। इसका खामियाज़ा यह रहा कि उस दौर में इस अंचल को पिछड़ा रखा गया और आजादी के बाद भी सरकारों ने चंबल अंचल पर ध्यान नहीं दिया। वरिष्ठ लेखक और फिल्मकार नईम कुरैशी ने कहा कि इस बीहड़ में शहीदों को चाहने वाले युवा अलख जलाएं हुए हैं यह अनोखी बात है। सूरज रेखा त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि चंबल में हमेशा क्रांतिवीर पैदा हुए है। यहां तेजाबाई जैसी वीरांगना का हुईं। समारोह को धीरेंद्र सिंह भदौरिया, लोकगायक सद्दीक अली, लीग संरक्षक महेश सिंह च...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें