ब्यूरो संवाददाता इटावा: बॉडी मसाज सेंटर पर मसाज करवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडा भोड़ किया है। जिसके 3 शातिर गिरफ्तार करके जेल भेजे गये। आरोपी फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर बॉडी मसाज सेंटर के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। गुरुवार शाम एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता करके ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि ये आरोपी लोगों से मसाज पार्लर के नाम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से पैसा वसूलते थे। जिन्हें इकदिल प्रभारी व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी का नाम बताया है जोकि फरार है। पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 420 रुपये और अन्य सामान समेत गिरफ्तार किया है। इकदिल पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर मोड़ ग्वालियर बाईपास के पास बंद पड़े बैजनाथ ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉडी मसाज सेंटर के नाम पर लड़कियों फर्जी फोटो दिखाकर आधी रकम ले लिया करते थे। धोखाधड़ी कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फोन-पे के माध्यम से पैसा लेते थे। ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें