Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुरानी रंजिश

Etawah News: पुरानी रंजिश के चलते घर से खीचकर होटल कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

ब्यूरो संवाददाता इटावा/ भरथना: क्षेत्र के गांव नगला चित्त में बुधवार रात राजेश ( 28) पूना के एक होटल में काम करता था। होली की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार को गांव से जवारे निकल रहे थे। इसी में शामिल होने के लिए राजेश भाभी कांती के साथ घर से निकला था। कांती ने बताया कि वह लोग कुछ ही दूर गए थे कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दो बेटों के साथ मिलकर राजेश को घर में खींच लिया। उसने शोर मचाकर जब तक आसपास के लोगों को बुलाया तब तक आरोपियों ने गर्दन पर बांका मारकर राजेश की हत्या कर दी। घटना की जानकारी राजेश के परिवार को हुई तो मौके पर पत्नी आरती व मां उमादेवी पहुंच गई। सूचना पर भरथना थानाध्यक्ष रणबहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ ही देर में एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एएसपी ग्रामीण सतपाल सिंह भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव आरोपियों के घर में पड़ा मिला था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और युवक के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी मृतक के दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे ...