Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चार माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Etawah News: एमबीबीएस छात्र हत्या कांड, चार माह बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: 2022 के अगस्त माह में गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र हिमांशु गुप्ता की मौत छात्रावास के कमरे में हुई थी। छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इस मौत को आत्महत्या माना था। लेकिन, मृतक हिमांशु गुप्ता के परिजनों ने कालेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया था। एमबीबीएसए छात्र हिमांशु की मौत के मामले में कॉलेज प्रशासन पर चार माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में छात्र की मौत हुई थी। छात्र की मौत का यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। अदालत के निर्देश पर सैफई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस समय मामले को रफा दफा कर दिया था। लेकिन अब इस मामले में सैफई पुलिस थाने में अदालत के आदेश पर 302 के तहत हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु गुप्ता की मां श्रीमती सरिता गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हिमांशु गुप्ता का शव शाक्यमुनि छात्रावास के रूम नंबर 209 में फंदे पर लटका मिला था। मां सरिता गुप्ता ने खुला आरोप लगाया है कि...