Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा लायन सफारी

Etawah News : लायन सफारी में एक और शावक की मौत, 5 शावकों में से 4 की मौत, 8 साल में 21 की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : लायन सफारी में गुरुवार को एक और शेर के बच्चे की मौत हो गई। 5 दिन में 4 शावकों की मौत हुई है। 1 शावक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सफारी के उप निदेशक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को पैदा हुए चौथे शावक की मौत आज सुबह 8.30 बजे हुई है। पार्क के पशु डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि पेट फूलने और सांस लेने में दिक्कत थी। शावक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। लायन सफारी में शेरनी ने 6 जुलाई को एक शावक को जन्म दिया था। 9 जुलाई को शेरनी ने दिन में एक और रात में दो शावकों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि रात में जन्मे दो शावकों में एक मृत था। वहीं दूसरा काफी कमजोर था। जिससे चलते उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद 10 जुलाई को भी एक शावक पैदा हुआ। लेकिन डिसटोकिया के कारण उसकी मौत हो गई। इस तरह 6 जुलाई तक पांच शावकों ने जन्म लिया। इनमें 4 शावकों की मौत हो चुकी है। 6 जुलाई को जन्मा शावक ही जिंदा बचा है, लेकिन उसकी भी हालत गंभीर है। उसे सफारी के नियो नेटल सेंटर में वन्यजीव डॉक्टरों की निगरानी में ...