संवाददाता: रिषीपाल सिंह इटावा/बसरेहर: थाना बसरेहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिटोली में प्रधानी के उप चुनाव में हुए बवाल में मय पुलिस फ़ोर्स देरी से पहुचने तथा थाना प्रभारी बसरेहर की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना को न रोक पाने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना बसरेहर बिजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना बसरेहर बिजेंद्र सिंह के निलंबन के बाद उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बताते चले कि वर्तमान प्रधान मंगल सिंह की कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्राम पंचायत में प्रधान का पद खाली चल रहा था। बसरेहर विकास खंड के अधिकारी शुक्रवार को पंचायत के सदस्यों में से किसी एक को प्रधान बनाने के लिए चुनाव करवा रहे थे। इसी दौरान पंचायत घर में बनाए गए पोलिंग बूथ के अंदर उम्मीदवार रानी देवी और प्रधान रहे मंगल सिंह की पत्नी अमरवती के बीच विवाद हो गया। देखते देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आगए और मारपीट शुरू कर दी। चुनाव के दौरान हुई म...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें