Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एमएसपी गारंटी कानून

Etawah News: सयुंक्त किसान मोर्चा यूनियन ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): केन्द्र सरकार के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुये समझौते के तहत एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल 2022 को निरस्त करने तथा स्थानीय विभिन्न समस्याओ को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने माननीय राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन यूनियन के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह को सौंपा।   ज्ञापन मे मांग की गई किसानो के द्वारा हुये केन्द्र सरकार से समझौते को लागू करे तथा एमएसपी गारंटी कानून लायें तथा बिजली संसोधन बिल 2022 को तत्काल निरस्त करे इसके अलावा स्थानीय मंडी जसवंतनगर मे किसानो की मक्का की फसल को धर्मकांटे वाले गलत तौल करते है जिसकी जांच कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायें, ग्राम कुरसेना स्थिति राजकीय नलकूप जो काफी दिनो से बंद पडा है जिससे किसानो को सिचाई के लिए परेशान होना पड रहा है इसे ठीक कराया जाये, आवारा पशुओ से किसानो की फसलो को बर्बाद होने से बचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस ज्ञापन के दौरान अशोक यादव, जयबीर सिंह, सज्जाक अली, विशेश्वर दयाल, रामौतार कठेरिया, अनिल कुमार, आदि मौजूद रहे अगली किसान य...