Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एक विवाह ऐसा भी

Etawah News: एक विवाह ऐसा भी : संविधान को साक्षी मानकर पहनाई वरमाला

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र के मोहल्ला लधुपुरा में शिक्षाविद डॉ धर्मेंद्र कुमार ने अपने साथियों के सहयोग से निर्धन परिवार में जन्मी लता तथा सौरव का विवाह कराया। खास बात यह रही कि यह विवाह संविधान को हाजिर नाजिर रख कर किया गया। पूर्व पीसीएफ चेयरमैन व जिला सहाकारी बैंक के अध्यक्ष अंकुर आदित्य यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इससे हमारा समाज निश्चित रूप से प्रेरणा लेगा। इस विवाह की यह विशेषता रही कि इस मंच पर सभी मनीषियों ने एक साथ अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी धर्मों के लोगों ने अपनी सहभागिता की और वर वधू को आशीर्वाद दिया। प्रवचन मंच की अध्यक्षता अधिवक्ता जफरयाब जिलानी के अनुज मसूद जिलानी ने की।  इस दौरान कमर आलम, प्रो. शैलेंद्र शर्मा, हाजी नईम अब्बास, साहब सिंह धनगर, मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, राज बहादुर सिंह यादव पूर्व एडवोकेट जनरल उत्तर प्रदेश सरकार, खादिम अब्बास, बाबूलाल बौद्ध, सुधीर शुक्ला, नरेश प्रताप सिंह धनगर मौजूद रहे।